कहरा: मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने सलखुआ थाना क्षेत्र के डेगराही का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा जिले में 23 जनवरी को आयोजित संभावित यात्रा को लेकर डीएम वैभव चौधरी ने सलखुआ थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर डेगराही कोसी नदी घाट पर पहुंच मध्य विद्यालय डेगराही, उप स्वास्थ्य केंद्र कबीरा धाप का निरीक्षण करते हुए पेयजल, शौचालय समेत अन्य बिंदुओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया है।