कहरा: सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के सिलेट रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के सिलेट रोड के पास का है जहां सहरसा से अपने गांव शीतलपट्टी जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो ने टक्कर मारकर बाइक सवार युवक मनीष कुमार को जख़्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।