कहरा: सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में घास काटने गई एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया है। और पीड़िता की मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। आज सदर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।