भभुआ: देउरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 8, 2025 देउरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना रविवार की शाम लगभग 4 बजे की बताई गई। जो नुआंव थाना क्षेत्र के देउरिया गांव निवासी इलियास मियां के 40 वर्षीय पुत्र अमीर हमजा बताया गया है। जहां सदर अस्पताल पहुंचा घायल के परिजनों ने बताया कि अमीर हमजा अपने गांव के सिवान में भैंस चराने के लिए जा रहा था।