भभुआ: कर्मनाशा स्टेशन के पास ट्रेन से कूदकर दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद एक हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 8, 2025 कर्मनाशा स्टेशन के पास ट्रेन से कुदकर दो सगी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार को लगभग 10 बजे की बताई गई। घायलों की पहचान रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पलौधा गांव के शिव प्रसाद की पुत्री खुशबू कुमारी तथा छोटी पुत्री खुशी कुमारी बताई गई। घायलों ने कहा कि हमलोग कुदरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के लिए जा रही थी।