भभुआ: खरिगावा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 8, 2025 खरिगावा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार को लगभग 3 बजे की बताई गई। घायल महिला भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव के सुरेश साह की पत्नी ललसा गुप्ता बताई गई। परिजनों में कहा कि परीक्षार्थी यूपी के चंदौली जिला के कांटा गांव से बीए फाइनल का परीक्षा देकर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रही थी।