भभुआ: सैथा गांव में दरवाजा बंद करते समय बिजली करंट की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 8, 2025 सैथा गांव में दरवाजा बंद करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना रविवार को लगभग 4 बजे की बताई गई। सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार बताया गया है। जहा परिजनों ने बताया कि हमारे घर पर शादी विवाह का कार्य चल रहा था। बच्चा अपने घर का लोहे का दरवाजा बंद कर रहा था।