बुलंदशहर: बुलन्दशहर में आर्मी जवान विपिन कुमार का दिल्ली में निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार
बुलन्दशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर के निवासी आर्मी जवान विपिन कुमार का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई में प्रशासनिक अधिकारी और सेना की टुकड़ी ने श्रद्धांजलि दी।