काको: एरकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Kako, Jehanabad | Apr 25, 2026 रौशन कुमार, निवासी मई नवादा, बाइक से जहानाबाद आ रहे थे। इसी दौरान एरकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में उनका इलाज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी रही।