पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 2:24 मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान पुलिस ने 250 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन को बरामद करते हुए मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।