हथुआ: हथुआ जनता दरबार में उमड़ी परिवादियों की भीड़, अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े
हथुआ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों परिवादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें भूमि एवं आपसी जमीन विवाद से संबंधित थीं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि जटिल मामलों में आवश्यक जांच एवं सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।