मुख्यमंत्री ने जिले की ढाई लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की
मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 38 वीं किश्त जारी की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माह जून की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मंदसौर जिले की 2 लाख 60 हजार से अधिक लाडली बहनों को 39 करोड रुपए से अधिक की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया
जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया मुख्यमंत्री के उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना।
जिला कार्यक्रम अधिकार सुश्री अंकिता पंडया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 365 लाड़ली बहनों को 39.05 करोड़ रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई ।
#Mandsaur
#मंदसौर