ट्रांसपोर्ट स्थित मतगणना स्थल का शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, निष्पक्षता, समयबद्धता और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए।