कुटुंबा: मुड़िला में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, तीन लाख का टीवी भी तोड़ा गया
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। गृहस्वामी अजय कुमार सिंह के अनुसार चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद, महंगे कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। उन्होंने कुल 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।