धमदाहा: एसडीएम अनुपम ने एचपीवी टीकाकरण कैंप का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
धमदाहा :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने विभिन्न टीकाकरण कैंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कैंप में मौजूद चिकित्साकर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा अभियान को सफल बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।