जैसीनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जैसीनगर में कार्यक्रम, 13-19 अप्रैल तक होंगे आयोजन
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सप्ताहभर महोत्सव की शुरुआत हुई। सोमवार दोपहर 2 बजे बड़े महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।जिला पंचायत अध्यक हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब के कारण ही सभी को समान अधिकार मिले। उन्होंने कांग्रेस पर उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।