ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला के बैनर तले कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास विधानसभा मार्च की तैयारी को लेकर महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि 17 मार्च 2026 को रांची में होगा भव्य विधानसभा मार्च।