मिर्ज़ापुर: आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई
आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि मनाई। शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाने वाले और संचार क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे।