मिर्ज़ापुर: केशवपुर माफ़ी के पीड़ित व्यक्ति ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उपजिलाधिकारी पर लगाए अभद्रता के आरोप
चुनाव के केशवपुर माफी के देवी शंकर सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उपजिलाधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि पड़ोसी रामलाल सिंह से क्षेत्रीय लेखपाल खसरा बनवाने का पैसा मांग रहा था, जिसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से किया था। उसी खुन्नस में जब भी वह तहसील जाता है तो उपजिलाधिकारी उसके साथ अभद्रता करते हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हैं।