मिर्ज़ापुर: कछवा थाने के पास सड़क किनारे दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कछवा थाने के पास सड़क किनारे दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर बुरी तरह से लाठी डंडे से हमला कर रहे हैं। दो युवक हमले में घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बावजूद लोग पीटते रहे। वहीं पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है कि पुलिस क्या कर रही है।