मिर्ज़ापुर: मुस्लिम बंधुओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी को बकरीद के त्यौहार को लेकर ज्ञापन सौंपा
मंगलवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे राज्य हज समिति के सदस्य एडवोकेट हाजी अमानुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि। पूर्व की भांति रामबाग कुरैश नगर में 3 दिन तक चलने वाले कुर्बानी को करने दिया जाए। और पूर्व की भांति जिला प्रशासन की जो व्यवस्थाएं दी जाती है उसे जारी रखा जाए।