गाज़ीपुर: गांधी जयंती पर गाजीपुर न्यायालय से जागरूकता का संदेश, POCSO कानून को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
गाजीपुर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में श्रद्धांजलि के साथ कानून और सामाजिक जागरूकता का बड़ा संदेश दिया गया। जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।