Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

करेगुट्टा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद उसूर थाना में तिरंगा फहराया गया उसूर। 14 अगस्त को करेगुट्टा में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी की उपस्थिति में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसूर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस अवसर पर एसडीओपी श्री शरद जायसवाल जी, टी.आई. श्री जयसिंह खूंटे जी, जनपद सदस्य श्रीमती सरोजनी सी.पी.जी., जनपद सदस्य श्री भीमा कट्टम जी, सरपंच श्रीमती एलियम कट्टम जी, डॉ. विनीत जॉन जी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

146 views | Bijapur, Chhattisgarh | Aug 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.