नावानगर: पुलिस ने रुपसागर पचधरवा पुल के पास से एक पिकअप वाहन के चालक से ₹1 लाख बरामद कर किए सीज
रुपसागर पचधरवा पुल उर्फ मलई नदी पुल के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक पिकअप वाहन के चालक से ₹1 लाख बरामद किए हैं। बरामद रुपए को पुलिस ने सीज कर सीओ को सुपुर्द कर दिया है। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पचधरवा पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।