नावानगर: हरोजा गांव से दहेज हत्या कांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
हरोजा गांव से दहेज हत्या कांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका के पति मुन्ना सिंह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बीते माह 5 मार्च को हरोज़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। जिसको लेकर मृतका पूजा देवी की बहन कुशुम देवी ने सास, ससुर व पति पर हत्या का आरोप लगाई थी।