नावानगर: मध्य विद्यालय सलसला में छात्रों के प्रगति प्रतिवेदन के वितरण के साथ स्वीप के तहत अभिभावकों से की गई मतदान करने की अपील
मध्य विद्यालय सलसला में सोमवार को छात्रों के प्रगति प्रतिवेदन का वितरण के साथ स्वीप के तहत अभिभावकों को मतदान करने की अपील की गई। साथ ही शिक्षकों ने लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाने के लिए अपने घर एवं पड़ोसियों को जागरूक करने की अभिभावकों से मदद मांगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों का प्रगति प्रतिवेदन वितरण किया गया।