इटावा: सदर इलाके में विवाहिता ने पति के तलाक मांगने से आहत होकर यमुन पुल से लगाई छलांग, SDRF खोजबीन में जुटी, नहीं मिला सुराग
Etawah, Etawah | Jan 24, 2026 सदर इलाके में पति के तलाक मांगने से आहत मायके में रह रही महिला ने इटावा-ग्वालियर हाईवे स्थित यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं महिला के मायके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक महिला की तलाश की गई, लेकिन देर शाम 7 बजे तककोई सुराग नहीं मिल सका।