इटावा: छुट्टी पर आए हेड कांस्टेबल की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, दयालपुरा में दी गई अंतिम विदाई
Etawah, Etawah | Jan 24, 2026 जसवंतनगर के दयालपुरा गांव निवासी फूल सिंह (50) पुत्र पुत्तू लाल, वर्तमान में कानपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। छुट्टी पर घर आए थे शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह इन दिनों डेढ़ माह की El पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी। दिवंगत हेड कांस्टेबल को पुलिस गारद ने राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।