इटावा: बिठौली के बंसरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत, एक दिन देरी से हुआ पोस्टमार्टम, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jan 24, 2026 बिठौली के अड्डा बंसरी गांव निवासी निशा (33) पत्नी रामकिशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने 21 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 23 जनवरी की रात निशा की मौत हो गई। बताया गया कि घटना की सूचना थाना पुलिस को 24 को दी।