घोड़ाडोंगरी: पर्यावरण प्रहरी मोहन नागर को पद्मश्री मिलने पर बधाई, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बीजेपी कार्यालय, बैतूल में की भेंट
शनिवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बीजेपी कार्यालय, बैतूल में मोहन नागर, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, से भेंट कर उन्हें पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान हेतु चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।