गुन्नौर: गांव भिरावटी में जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, मलबे में दबने से किशोरी हुई घायल
धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी में एक जर्जर मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव भिरावटी निवासी सोमवीर का जर्जर मकान अचानक से भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दबने से सोमवीर की पुत्री अंगूरी घायल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।