कोटा: कोटा के स उ नि हेमंत पाटले ने अपहृता को बरामद करने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की
Kota, Bilaspur | Apr 28, 2025 कोटा थाना के अपराध क्रमांक 1121/2024 धारा 137(2) BNSके प्रकरण में अपहृता को राजस्थान जाकर बरामद करने हेतु सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले द्वारा अपहृता की माता से अपहृता को बरामद करने जाने हेतु रकम की मांग की गई। जिस पर पुलिस सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले स उ नि हेमंत पाटले थाना कोटा को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।