कोटा: ग्राम गढ़वट में पान एवं कोल्डड्रिंक दुकान संचालक को आबकारी एक्ट के तहत रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा
Kota, Bilaspur | Apr 26, 2025 रतनपुर पुलिस अवैध शराब पीने व पिलाने की सूचना पर ग्राम गढ़वट में मनोज पान एवं कोल्डड्रिंक सेंटर पर रेड किया। जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए।मौके पर दुकान संचालक मनोज कुमार निर्मलकर ग्राम गढ़वट मिला जिसके पास 90ml देशी प्लेन शराब मिला। शराब पीने व पिलाने संबंधी कोई भी कागजात नहीं होने से आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर छोड़ा गया।