लालगंज: सांगीपुर क्षेत्र के ठकवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सांगीपुर थाना क्षेत्र के ठकवा गांव में सोमवार को भीषण आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल और सरपत जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही सांगीपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीम की तत्परता से आसपास की लगभग 5 बीघा गे