जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में दिख रहे है
पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने पुलिसकर्मियों से कहा गांजा पीकर आए हो क्या धमकाते विडियो वायरल
भागलपुर। जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।आज बरारी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी ड्योढ़ी रोड बरारी से गोपाल मंडल का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त विडियो में विधायक जी 112 टीम के पुलिसकर्मियों को कहते नजर आ रहे हैं कि गांजा पीकर आए हो क्या?तभी पुलिसकर्मियों ने जबाव दिया कि आप पूर्व विधायक हैं।बताया जा रहा है कि विधायक जी अपने हथियारबंद सहयोगियों के साथ कालोनी के रास्ते को घेराबंदी कर रहे थे तभी वे 112 के पुलिसकर्मियों से उलझ गए। वहीं बरारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि उक्त मामले पूर्व में कोर्ट में चल रहा है। हालांकि इस वायरल विडियो की पुष्टि @purvibiharnews चैनल नहीं करती है