गोवर्धन: गिर्राज जी के धाम में चला महा-स्वच्छता अभियान, स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जन-जन की है जिम्मेदारी: DM
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में आन्यौर कस्बे में एक व्यापक और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी से पनपने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन इस समय सख्त रुख अख्तियार किए हुए है।अभियान के तहत नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य किया।