बसंतपुर: वीरपुर नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रचार, नगर प्रशासन करेगा अतिक्रमण मुक्त
वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क के किनारे और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर प्रशासन ने प्रचार गाड़ी निकाली है. बुधवार को नगर क्षेत्र के गोल चौक समेत कई अन्य जगहों पर इस प्रचार गाड़ी को घुमाया गया है और अवैध अतिक्रमण को लोगों को हटाने की अपील की गई है. इसके लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. 24 घंटे के भीतर अवैध अतिक्रमण को मुक्त नहीं किया