भादरा: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध, 18 मई को बीकानेर में धरने की दी चेतावनी
भादरा में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के आह्वान पर शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने आरजीएचएस योजना में इलाज-दवा बंद होने, पीएल भुगतान रोक और ग्रीष्मावकाश कटौती पर नाराजगी व्यक्त की। संघ ने चेतावनी दी कि 18 मई को बीकानेर में धरना दिया जाएगा, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।