भिवानी: मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाकर साइबर ठगों ने गांव ओबरा निवासी व्यक्ति से की ₹91012 की ठगी, मामला दर्ज
एप्लिकेशन डाउनलोड करवा 91012 रुपये ठगे साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ओबरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 मई को उसने अपने रिश्तेदार को 21 हजार रुपये गूगल पे किए थे। उसके रिश्तेदार को राशि न मिलने पर उसने 24 मई को टोल फ्री नंबर पर शिकायत करनी चाही और गूगल सर्च पर जो नंबर मिला उन्होंने एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कह दिया।