भिवानी: एक व्यक्ति के साथ जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने की 1.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज
आनलाइन जाब के नाम 1.17 लाख की धोखाधड़ी साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धारेडु निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 13 मई को एक काल आई थी, जिससे आनलाइन जाब उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी दी। फिर उससे 650 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद उससे 1,17000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।