भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी बस अड्डा बडाला मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कायला बडाला रोड पर बंद पड़े शराब ठेके के पीछे बिना लाइसेंस के अवैध शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति पकडा।