भिवानी: भिवानी लक्ष्मी नगर निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों ने दोस्त बताकर ठग लिए 18 हजार रुपये पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 जून को उसके पास फोन आया, जिसने खुद को उसका दोस्त बताया है। उसने कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, इसलिए उसके बैंक खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। तुम रुपये निकलवा कर ले आना। इसके बाद उसके पास 30 हजार रुपये आने का मैसेज मिला।