भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने मुंढाल कला में घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी मुंढाल कला के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को मुंढाल कला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नजीर पुत्र शरीफ दिन निवासी मुंढाल कला जिला भिवानी के रूप में हुई है