झांसी: जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने झांसी क्लब में ली शपथ, विधान परिषद के सभापति भी रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Dec 3, 2025 झाँसी में लंबे समय बाद हुए चुनाव के उपरांत बुधवार को झाँसी क्लब में जिला अधिवक्ता संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। जिला जज समेत कई न्यायिक और राजनैतिक हस्तियों ने समारोह में शिरकत की।