फिरोजाबाद में युवाओं को मिलेगा नया मंच, 'माई भारत पोर्टल' पर पंजीकरण अभियान तेज.....!!
डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक संपन्न।
जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के छात्रों का माई भारत पोर्टल पर होगा पंजीकरण।
फिरोजाबाद को देश के सर्वाधिक युवा पंजीकरण वाले अग्रणी जिलों में शामिल करने का लक्ष्य।
पंजीकृत युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और कौशल विकास गतिविधियों में मिलेगा सीधा अवसर।
सरकारी के साथ निजी शिक्षण संस्थानों के युवाओं को भी अभियान से जोड़ने के निर्देश।
ग्राम पंचायतों में यूथ क्लब विकसित कर युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच।
जिलाधिकारी बोले-"युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली कुंजी है, सही दिशा मिले तो देश की तस्वीर बदल सकती है।"
युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में 'माई भारत पोर्टल' पर पंजीकरण कराने की अपील।
विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना।