राजपुर: मामा के घर आई 6 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
बलरामपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटागहना में मामा के घर आई 6 साल की मासूम बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई। रात को परिवार के साथ जमीन पर सो रही बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकि