थाना महाराजपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल बरामद कीं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया किया कि वह मध्य प्रदेश के खंडवा से अवैध असलहे खरीदकर कानपुर में बेचता था तथा प्रकरण में मुख्य सप्लायर, अन्य खरीदारों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता @dcpekanpur @Uppolice