गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रबर डैम से गंदा पानी हटाने के लिए आज रात डाउन स्ट्रीम में पानी छोड़ा जाएगा, फिर होगी सफाई
गया के फल्गु नदी के रबर डैम के समीप जमा गंदा पानी नदी के निचले स्तर के लिए छोड़ा जाएगा।गंदा पानी होने के कारण देवघाट सहित कई घाटों पर गंदा पानी की वजह से दुर्गंध निकल रहा है।डीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे बताया कि तीर्थयात्रियों के द्वारा पिंड और अन्य पूजा सामग्रियों के रबर डैम में प्रवाहित किए जाने से दुर्गंध का कारण है।