हरसूद: हरसूद महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 412 लोगों ने कराए पंजीयन एवं 24 लोगों ने किया रक्तदान
Harsud, Khandwa | Sep 20, 2026 स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद एवं हर्षवर्धन निःस्वार्थ समाज कल्याण सेवा समिति नया हरसूद छनेरा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शासकीय महाविद्यालय हरसूद में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।