बरहट: टॉप 10 में शामिल अपराधी वीरप्पन को पुलिस ने पतौना गांव के निकट अंजन नदी पुल के पास से किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Apr 18, 2025 एक लाख के इनामी अपराधी सुभाष महतो उर्फ वीरप्पन को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव के पास आंजन नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से 7.65 एमएम की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार को 9:30 बजे दी गई।